लखनऊ विवेक पाण्डेय लडकियों को बंधक बना चल रहा था सेक्स रैकेट। Lucknow_Vivek_Pandey_Sex_Racket

 लखनऊ विभूतिखंड के होटल रुद्रा इंन में मैनेजर विवेक पाण्डेय चल रहा था सेक्स रैकेट,

 6 एएम न्यूज़ टाइम्स लखनऊ 21:12 :2020 ; 

                

  प्रतीकात्मक तस्वीर फोटो : सोशल मीडिया


विभूतिखंड पुलिस ने रविवार देर रात एक सेक्स रैकेट का खुलासा किया। पुराने थाने के पीछे संचालित होटल रूद्रा इन में छापा मारकर पुलिस ने मैनेजर विवेक पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट में गैरप्रांत की युवतियां शामिल हैं। पुलिस आयुक्त ने इस मामले की जांच एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंपी है।




एसीपी विभूतिखंड स्वतंत्र सिंह के मुताबिक, होटल रूद्रा इंन में रविवार रात पुलिस टीम ने छापा मारा। अलग-अलग कमरों में चार युवतियां मिलीं। सभी युवतियां गैर प्रांत से बुलाई गई थीं। युवतियों ने आरोप लगाया कि होटल के प्रबंधक व अन्य जिम्मेदारों ने उनसे गलत काम करने को मजबूर किया है। पुलिस ने युवतियों को वहां से मुक्त कराया। वहीं, होटल मैनेजर विवेक पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस रैकेट में कई लोग हैं जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।


एसीपी के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि पूनम नाम की महिला अपने साथियों संग युवतियों से जबरन गलत काम करवा रही थी। इस गिरोह में दीपक नाम का युवक भी शामिल हैं। पुलिस ने पूनम व दीपक सहित अन्य बिचौलियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। वहीं मुक्त कराई गई युवतियों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। 

राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड स्थित एक होटल में सेक्स रैकेट चलाने वाले मैनेजर विवेक पाण्डेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वहां मौजूद चार लड़कियों को भी हिरासत में ले लिया गया। मुख्य संचालिका मौके से भाग निकली जिसकी तलाश की जा रही है।


एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि इस होटल में लम्बे समय से यह सब हो रहा था। मुखबिर की सूचना पर रविवार रात को छापा मारा गया तो चार लड़कियां ग्राहकों के इंतजार में मिली। इन लड़कियों ने ही बताया कि होटल मैनेजर विवेक पाण्डेय के बुलाने पर वह लोग आयी थी। लड़कियों का सोमवार को कोर्ट में बयान कराया जायेगा। वहीं विवेक से पुलिस को कई जानकारियां मिली है। इस आधार पर एक महिला समेत तीन लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर को दी गई थी सूचना। 

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर को सेक्स रैकेट के बारे में कुछ दिन पहले किसी ने कॉल कर बताया था। कॉल करने वाले ने गैरप्रांत की चार युवतियों को बंधक बनाकर गलत काम कराने की सूचना दी थी। इसके बाद कमिश्नर ने डीसीपी पूर्वी को निर्देश दिया कि इसकी जांच एसीपी विभूतिखंड को सौंपें। एसीपी ने इस बारे में और जानकारी हासिल की। इसके बाद रविवार देर रात को चारों युवतियों को मुक्त कराया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने