विभागीय शिकायतों , अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने पर अभियन्ताओं को स्थानान्तरित करते हुए मुख्यालय सम्बद्ध किया। Dr Mahendra Singh Minister Jal-Shakti-UP

गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर खरे न उतरने पर जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह के निर्देश पर अभियन्ताओं को स्थानान्तरित करते हुए मुख्यालय सम्बद्ध किया गया। 

Ravindra Yadav : 6 एएम न्यूज़ टाइम्स लखनऊ 9415461079 ; 08: 12 : 2020 


गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर खरे न उतरने वाले अभियन्ताओं को विभागीय शिकायतों , अनियमितताओं , भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने पर सिंचाई विभाग के एक अधिशासी अभियन्ता , सहायक अभियन्ता तथा अवर अभियन्ता को स्थानान्तरित करते हुए मुख्यालय सम्बद्ध किया गया 


लखनऊ : 07 दिसम्बर , 2020 

लखनऊ। जलशक्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह के निर्देश पर देवेन्द्र ठाकुर अधिशासी अभियन्ता हेडवर्क्स खण्ड आगरा नहर ओखला को विभागीय शिकायतों , अनियमितताओं , भ्रष्टाचार में लिप्त पाये जाने तथा सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा रोकने में विफल रहने पर तत्काल प्रभाव से कार्यालय प्रमुख अभियन्ता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ. प्र. लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है । 

इसी प्रकार ईश्वर सिंह सहायक अभियन्ता प्रथम सिंचाई खण्ड हाथरस को अनियमितताओं एवं विभिन्न शिकायतों के आधार पर स्थानान्तरित करते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यालय प्रमुख अभियन्ता सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ. प्र. लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया है । 

इन दोनों अधिकारियों से संबंधित आवश्यक आदेश प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई राजीव कुमार सिंह द्वारा आज 07 दिसम्बर , 2020 को आदेश जारी कर दिए गए हैं । इसी तरह अवर अभियन्ता सिविल आफाक अहमद को हेडवर्क्स खण्ड आगरा नहर ओखला, नई दिल्ली से प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से प्रमुख अभियन्ता कार्यालय लखनऊ से सम्बद्ध कर दिया गया है ।

 इस संबंध में प्रमुख अभियन्ता परियोजना वी.के. निरंजन की ओर से आज आदेश जारी कर दिया गया है । इन अभियन्ताओं को जलशक्ति मंत्री डॉ महेन्द्र सिंह द्वारा सख्त कार्रवाई के निर्देश पर स्थानान्तरित किर गया है । अधिशासी अभियन्ता के रुद्ध प्रथम दृष्टया प्रशासनिक कदम उठाते हुए इन्हें तैनाती स्थान से पृथक करते हुए इनके विरुद्ध आरोपों की कड़ी जांच की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है ।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने