Ticker

6/recent/ticker-posts

यूपी में पहली बार नलकूप ऑपरेटरों में महिलाओं की भागीदारी,CM Yogi-Dr-Mahendra-Singh-Jal-Shakti-UP-Irrigation Department

 👉  पहली यूपी में पहली बार नलकूप ऑपरेटरों में महिलाओं की भागीदारी, 

👉  सीएम योगी एवं डाॅ महेंद्र सिंह ने महिलाओं सहित 3209 को बांटे नियुक्ति पत्र , 

👉  जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि 2011 के बाद अब नलकूप चालकों की नियुक्ति हो रही है। पहली बार नलकूप चालक के पद पर महिलाओं की तैनाती ऐतिहासिक है। 

Ravindra Yadav 6 एएम न्यूज़ टाइम्स लखनऊ 9415461079 ; 10:12 :2020, 08:29 AM 

 लखनऊ , मिशन रोजगार के तहत बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास से वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़कर प्रदेश के 3,209 नलकूप ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र बांटे। जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह की मौजूदगी में पहली बार नलकूप ऑपरेटरों में महिलाओं का भी चयन किया गया है । यूपीएसएसएससी चयन प्रक्रिया से चुने गए ऑपरेटर्स में 516 महिलाएं हैं । 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार की लगातार कोशिशों से किसानों को समय पर खाद-बीज और सिंचाई की सुविधा मिलने लगी है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, जैसी योजनाओं ने खेती-किसानी को लाभकर बनाया है। सिंचाई व्यवस्था को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। नलकूपों के सुगम संचालन के लिए गांवों में बिजली आपूर्ति न होने की समस्या दूर की गई है। यह सब किसान हितों को संरक्षित करने की ही कोशिश है।

👉  सीएम योगी ने कहा कि खुशहाल किसान, समृद्ध प्रदेश की आधारशिला हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नलकूप ऑपरेटरों के चयन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से की गई है। जिन्होंने मेहनत की उसका सुफल आज चयनितों को मिल रहा है। अब आप सभी का दायित्व है कि पूरी ऊर्जा और लगन के साथ सभी किसानों के खेतों तक जल की उपलब्धता सुनिश्चित करें। हमें एक-एक बूंद जल की कीमत को समझना होगा। इसके उचित संरक्षण को नियोजित करना होगा।


नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में बीते साढ़े तीन साल जल शक्ति विभाग के लिए ऐतिहासिक रहे हैं। प्रदेश में सिंचित भूमि का दायरा 23 लाख हेक्टेयर हो गया है, तो वर्षों से खाली पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है। 2011 के बाद पहली बार नलकूप चालकों की नियुक्ति हो रही है। इस बार पहली बार महिलाओं की तैनाती भी नलकूप चालक के पद पर हुई है, यह ऐतिहासिक है। यही नहीं, पहली बार इस पद के लिए बकायदे परीक्षा कराई गई। सफल अभ्यर्थियों को एक माह का प्रशिक्षण दिया गया। जलशक्ति मंत्री ने सभी नवचयनित नलकूप चालकों को मनचाहे जनपद में तैनाती पर बधाई भी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में नौकरी का एक मात्र आधार 'मेरिट' ही है। प्रदेश में पूरी पारदर्शी तरीके से एक लाख 37 हजार से अधिक पदों पर पुलिस विभाग में भर्तियां की गईं। लगभग एक लाख बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों का चयन किया गया। अन्य सभी विभागों में भी नियुक्ति की प्रक्रिया शानदार तरीके से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं कि जब प्रदेश में चार लाख से अधिक सरकारी नियुक्तियों की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। वहीं 15 लाख ने निजी क्षेत्र में कॅरियर बनाया है। यही नहीं, बैंकों से जोड़कर सरकार ने डेढ़ करोड़ युवाओं को स्वतः रोजगार के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए हैं। सीएम ने कहा कि 'मिशन रोजगार' का यह क्रम जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Chat with 6AM-News-Times The admin will reply in few minutes...
Hello, How can I help you? ...
Click Here To Start Chatting...