विनीता हास्पिटल में होगा पेंशनर्स के लिए निशुल्क चेकअप कैम्प का आयोजन
6AM NEWS TIMES, Published by: Ravindra yadav, Mon, 19, Oct, 2026, 03:16 AM IST
6एएम न्यूज़ टाइम्स नेटवर्क प्रयागराज।
प्रयागराज: फाफामऊ में संचालित विनीता हास्पिटल के निदेशक डॉ बिंदु विश्वकर्मा की बेहतरीन पहल दिनाँक 24 अक्टूबर 2026 को निशुल्क हृदय रोग, फेफड़ों के रोग एवं अन्य स्वास्थ्य चेकअप एवं विशेषग्य डॉक्टरों से निशुल्क परामर्श हेतु विनीता हास्पिटल फाफामऊ में पेंशनर्स का विशाल कैम्प लगाई जाएगी।
डॉ बिंदु विश्वकर्मा के निर्देशन में संचालित विनीता हास्पिटल में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बेहतरीन पहल होगा निशुल्क हृदय रोग, फेफड़ों के रोग एवं अन्य स्वास्थ्य चेकअप एवं विशेषग्य डॉक्टरों से निशुल्क परामर्श हेतु विनीता हास्पिटल फाफामऊ में पेंशनर्स का विशाल कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
इस संदर्भ में विभिन्न पेंशनर संगठनों और विनीता हास्पिटल के निदेशक डॉ बिंदु विश्वकर्मा के साथ एक बैठक सम्पन्न हुई जिसमें विशेष रूप शामिल गवर्नमेंट पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन आर एस वर्मा पूर्व मंडलायुक्त, राजेश यादव अध्यक्ष पूर्वोत्तर रेल्वे पेंशनर्स एसोसिएशन, यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों और भगवती प्रसाद कोषाध्यक्ष, आर पी गुप्ता सेक्टर ऑफिसर एवं संतोष कुमार श्रीवास्तव अपर सेक्टर ऑफिसर फाफामऊ र्और विनीता हास्पिटल के निदेशक डॉ बिंदु विश्वकर्मा, डॉ राज कुमार मिश्रा के साथ आज संपन्न हुई।
Dr Bindu Vishwakarma will organize a free heart disease, lung disease and other health checkup camp for the health security of pensioners and senior citizens at Vinita Hospital in Prayagraj.
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि ठीक पूर्वाह्न 11 बजे कार्यक्रम शुरु होगा।पहले विशेषज्ञ डॉ इस सीजन और वृद्धा अवस्था में होने वाले रोगों के लक्षण और उनसे बचाव के तरीके बतायेंगे फिर पेंशनर्स सदस्यों के स्वास्थ्य की परीक्षा होगी आवश्यक मामलों में हृदय रोग एवं फेफड़ों की भी जांच होगी और परामर्श दिया जाएगा।
कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे भोजन के साथ समाप्त होगा।
इस मौके पर मंडलायुक्त आर एस वर्मा ने अपनी एसोसिएशन की पुस्तिका ज्योतिका, निदेशक बिंदु विश्वकर्मा को भेट की और निदेशक द्वारा मोमेंटो और अंग वस्त्र से सभी का सम्मान किया।
#PrayagrajVinitaHospital #UttarPradesh #medical #Prayagrajnews
.
.jpg)
.jpg)
.jpg)
