Ticker

6/recent/ticker-posts

Samajwadi Party : शिवपाल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी।


शिवपाल यादव को सपा में मिली बड़ी जिम्‍मेदारी, स्‍वामी प्रसाद मौर्य का कद बढ़ा विरोधियों को सपा ने दिया जवाब।

6AM : Published by, Ravindra yadav Lucknow, 29, Jan , 2023 : Sun, 06:17 PM, IST


लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर समाजवादी पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित की गई है। सूची के मुताबिक सपा में अखिलेश यादव अध्यक्ष रहेंगे। शिवपाल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य को मिली राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी। अखिलेश यादव ने आजम खान का भरोसा कायम रखा।

हाइलाइट्स :

🔸 समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, पूरी लिस्ट यहां देखिए। 
🔹 अखिलेश यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रामगोपाल राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव।
🔸 अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव को बनाया सपा राष्ट्रीय महासचिव।
🔹 स्वामी प्रसाद मौर्य और आजम खान को भी पार्टी में मिला बड़ा पद। 

अखिलेश ने शिवपाल यादव-स्वामी प्रसाद मौर्य को बनाया सपा का राष्ट्रीय महासचिव, देखिए कार्यकारिणी की पूरी लिस्ट।



लखनऊ: समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान हो गया है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तैयारियां शुरू करने के लिए बड़े स्तर पर नेतृत्वकर्ताओं और कार्यकर्ताओं को काफी समय से इसका इंतजार था। इस लिस्ट के सामने आने से सबसे ज्यादा खुशी शिवपाल यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों को हुई है।



कार्यकारिणी में अखिलेश यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। किरनमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद मिला है। रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव चुने गए हैं। वहीं इस लिस्ट के सबसे अहम नामों में शामिल शिवपाल सिंह यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

आजम खान को भी सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य इन दिनों रामचरितमानस विवादित बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं।

सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल यादव का नाम सबसे बड़ा माना जा रहा है।

रामचरितमानत के मुद्दे पर विवाद में आए मौर्य का कद भी बढ़ाया

सपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट में दूसरा बड़ा नाम स्वामी प्रसाद मौर्य का है। सपा नेता स्वामी प्रसादी मौर्य इन दिनों रामचरितमानत पर विवादित बयान पर भाजपा मौर्य को घेरने का प्रयास कर रही है। स्वामी प्रसादी मौर्य पर पिछले कुछ दिनों में लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में केस भी दर्ज किए गए। इसके बाद भी स्वामी प्रसादी मौर्य को अखिलेश यादव ने पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव बनाया है।


आजम खान का भरोसा भी कायम रखा अखिलेश यादव ने।

सपा की लिस्ट में तीसरा सबसे अहम नाम आजम खान का है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेत आजम खान पिछले दिनों जेल में रहे।

योगी सरकार ने उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए हैं । जेल बंद रहने के दौरान अखिलेश यादव को लेकर उन्हें काफी नाराजगी थी। आजम खान की जमानत होने के बाद भी कई बार मंच से दिए गए उनके भाषणों में भी ये दर्द साफ झलका।

आजम खान के हाथ से रामपुर सीट भी निकल गई और उनका कद घटता गया। इन सबके बाद भी अखिलेश यादव ने आजम खान का पार्टी में बड़ा कद बरकरार रखा है।




🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩✔️🚩

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Chat with 6AM-News-Times The admin will reply in few minutes...
Hello, How can I help you? ...
Click Here To Start Chatting...