इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज शपथ लेंगे चार नव नियुक्ति अपर न्यायमूर्ति।

 इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज शपथ लेंगे चार नव नियुक्ति अपर न्यायमूर्ति ।


करिश्मा गांगुली  15:09:2020 08:59 PM 

इलाहाबाद हाईकोर्ट के नव नियुक्त चार न्यायमूर्तियों को 16 सितंबर को प्रात: 10 बजे शपथ दिलाई जाएगी। शपथ समारोह मुख्य न्यायाधीश के न्याय कक्ष में आयोजित किया जाएगा जहां सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शपथ ग्रहण संपन्न किया जाएगा। 11 सितंबर को केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने राष्ट्रपति द्वारा इनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी।


नव नियुक्त होने वाले सभी न्यायमूर्ति न्यायिक सेवा कैडर के जिला जज रैंक के हैं। यह नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गई है। 

नियुक्त होने वाले अपर न्यायमूर्तियों में संजय कुमार पचौरी, सुभाष चंद्र शर्मा, सुभाष चंद व सरोज यादव शामिल हैं। इन चार जजों की नियुक्ति से हाईकोर्ट में जजों की संख्या अब 100 हो जाएगी। मौजूदा समय में 96 जज हैं। इनमें से 68 जज प्रधानपीठ इलाहाबाद में और 28 जज लखनऊ खंडपीठ में हैं।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने